आजमगढ़: एकता से जोड़ने का मूल मंत्र सिखाता है विजयादशमी का त्यौहार-जिला प्रचारक

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। मेंहनगर कस्बे के स्वामी विवेकानंद उ0 मा0 विद्यालय में शुक्रवार को संघ स्थापना दिवस एवम् विजयदशमी उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा उक्त विद्यालय के सभागार में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम जिला प्रचारक जी व अन्य लोगों ने हेडगेवार ,गुरु जीगोलवलकर व भारत माता की छवि के चित्र पर माल्यार्पण कर ,एकत्रित शास्त्रों का विधि विधान पूर्वक सभी शस्त्रों का पूजन कर रक्षा सूत्र बाधा ,कार्यक्रम में जिला प्रचारक अवनीश जी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर कहा कि जीवन को सुचारु रूप से चलाने हेतु शास्त्र व शस्त्र दोनों की आवश्यकता होती है। शस्त्र के बिना शास्त्रों की रक्षा नहीं हो सकती। असत्य पर सत्य के विजय के पावन पर्व विजयदशमी पर हम सभी स्वयंसेवक बंधुओं को ये संकल्प लेना चाहिए की आद्य सरसंघचालक डा.हेडगेवार जी के बताए गए आदर्शों पर निस्वार्थ भाव निरंतर चलते हुए माँ भारती की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक के साथ साथ विस्तार प्रचारक अंकुर जी ,सह नगर कार्यवाह स्वपन्नील ,अध्यक्षता सेवा निबृ त सूबेदार पन्नालाल ने की ,इस दौरान मुख्य रूप से रणवीरसिंह पप्पू ,सुनील कुमार सिंह ,शिवप्रकाश सिंह ,राजू सिंह ,राकेश चतुर्वेदी ,अरुण पांडेय विजय शंकर राय ,सत्यनारायण सेठ ,मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)