आजमगढ़: दो साल में दोगुना हो गई महंगाई-रामललित

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। सरदार पटेल जयंती पर वक्ताओं ने वर्तमान सरकार को कोसते हुए कहा कि महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।
मुख्य अतिथि राम ललित चौधरी ने पटेल जयंती को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई विगत 2 साल से दोगुना हो गई। खाद्य पदार्थ 100 से 200 महंगा हो गया। किसानों की कमर टूट गई। शासन-प्रशासन के डर से किसान मजदूर गरीब सड़क पर नहीं जा रहा है। बेरोजगारी आने वाले दिनों में भुखमरी लाएगी। कुटीर उद्योग का सफाया हो रहा है। बस रेलवे एयर इंडिया बेंच रहे हैं। सरदार पटेल किसानों के नेता थे। धान की खरीद नहीं हो रही है। किसान 11.00 सौ में अपना धान बेचने को मजबूर है। आज हिंदुस्तान में खेती मौत आत्महत्या का सौदा हो गया है। अब तक 800000 किसानों ने आत्महत्या की है।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार अपराध भ्रष्टाचार गुंडाराज व्यभिचार बलात्कार चरम पर है। मजदूर किसान गरीब का शोषण किया जा रहा है, तो यह सरकार अमीरों की सरकार है। पूंजी पतियों की सरकार है ।सभी युवा किसान मजदूर नौजवान समाजवादी नेता के तरफ देख रहे हैं।
सपा नेता डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने कहा कि उज्जवला योजना का ढींढोरा पीटने वाली सरकार गरीब किसान मजदूर के घरों में चूल्हे जलाने की बात करती है। और 400 से 500 वसूल रही है। आज गैस सिलेंडर 1000 से ऊपर हो गया, जो पहले 400 से 500 हुआ करता था। 97800 करोड़ सरकार केवल गैस सिलेंडर से कमा रही है। यह किसान मजदूर नौजवान से लगान वसूलने का काम सरकार कर रही है ।कहां की जैसे कहा है कि घर में भूजल भांग ना, यही हालत आज सरकार की हो गई। जो किसानों नौजवानों बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कर रही है और धन दोगुना करने की बात कर रहे है।
कार्यक्रम को डॉ एस एन सिंह पटेल, जय राम सिंह पटेल प्रभारी सगड़ी, शिव सागर यादव विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी,राम सकल सिंह पटेल,रामाश्रय राय,सूर्यनाथ यादव, नारद सिंह पटेल ,परमहंश पटेल प्रधान ,चंद्रशेखर यादव ,सारिका पटेल, परमानंद पटेल, उमेश यादव विधानसभा अध्यक्ष ,हारुण खान, संतोष कुमार, दिनेश कुमार पटेल ,अआदि वक्ताओं ने पटेल जयंती पर सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में उनके पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भजुराम सिंह पटेल और संचालन नागेंद्र पटेल ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र और वर्तमान समय पर प्रकाश डाला।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)