कांग्रेस ने करीब 50 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कुछ उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में शामिल थे। बताया गया कि इस वर्चुअल बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए करीब 50 उम्मीदवारों के नामों पर ठप्पा लगा है।
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने हाल ही में इस चुनाव के लिए 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारने का एलान किया है। प्रियंका गांधी ने चुनावी अभियान में पूरा दमखम लगा रही हैं। उत्तरप्रदेश की सत्ता से करीब तीन दशक से दूर रही कांग्रेस की खोई जमीन वापस पाने के लिए प्रियंका एड़ीचोटी का जोर लगा रही हैं।
इससे पहले 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की 403 सीटों में सिर्फ सात सीटें ही जीत सकी थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट ही मिली थी। वो भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के रूप में, जिन्होंने रायबरेली सीट पर जीत हासिल की थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)