अत्याचार के प्रति चुप न रहे महिलाएं- देवेंद्र नाथ दुबे

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। जिले के बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कालेज पकवाइनार, रसड़ा में गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए पकवाइनार पुलिस चौकी प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबे ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार का मुख्य कारण महिलाओं का चुप रहकर अत्याचार सहना है। जिस दिन से महिलाएं खुलकर अपनी बात परिवार में रखेंगी, उस दिन से महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं कम हो जायेगी। इसके लिए सरकार ने 112व 1090 हेल्पलाइन नंबर शुरू की है। महिला कांस्टेबल रेखा राय ने महिलाओं को सुरक्षा के बाबत जागरूक किया।इस दौरान छात्राओं ने भी ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखीं। इस मौके पर डॉ अब्दुल रब सिद्दीकी, आनन्द विक्रम सिंह, लक्ष्मी सिंह आदि रहे। अध्यक्षता प्रबंधक मृगेंद्र बहादुर सिंह व संचालन भागवत त्रिपाठी ने किया। प्राचार्य डॉ आशुतोष सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)