संत शिरोमणि गणिनाथ बाबा का पूजन उत्सव पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट—अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के बिल्थरारोड तहसील स्थित बेल्थरा बाजार गांव के रामलीला मंच पर 1008 संत शिरोमणि गणिनाथ बाबा का पूजन उत्सव पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व संत गणिनाथ के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। 
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत गणिनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि आज सबको एक मंच पर खड़े होकर स्वजातीय बन्धुओं के सुख-दुख व उनकी सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए सहायक बनने की आवश्यकता है। कहा कि आर्थिक रूप से सुदृढ़ होने के साथ ही राजनीतिक दृष्टि से भी सशक्त होने की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब आप अपनी एकजुटता का भान कराएंगे। पूजन समारोह में रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त, नगर पंचायत बिल्थरा रोड के पूर्व सभासद अमरनाथ मद्धेशिया, पूर्व प्रधान सतीश कुमार गुप्त, पूर्व सभासद प्रदीप गुप्ता, विजय शंकर, सेवानिवृत्त लेखपाल सुभाष चंद्र गुप्त, सुनील कुमार गुप्त, प्रकाश चंद गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्त, दिनेश कुमार गुड्डू, अनिल पांडेय, मोहन मद्धेशिया, माखन गुप्ता, शिव नारायण गुप्त शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदन गुप्ता व संचालन आशुतोष कुमार गुप्त ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)