पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला, दरोगा सहित आठ घायल

Youth India Times
By -
0

जुआरियों को पकड़ने गई थी पुलिस टीम
बरेली। गांव बल्लिया-धनौरा मार्ग पर सरकारी नलकूप के पास खेल रहे जुआरियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और ईंट, पत्थर बरसाए, जिसमें एक दरोगा सहित आठ पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों को चार बाइको के साथ दबोच लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि एसआई भूपेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना टीम के साथ धनौरा गांव के समीप सरकारी नलकूप के पास एक जुए के फड़ पर छापा मारा। यहां दर्जनभर जुआरी जुआ खेल रहे थे, पुलिस को देखकर उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस टीम पर ईंट, पत्थरों से हमला बोल दिया। इसमें दरोगा भूपेंद्र सिंह, सिपाही सतेंद्र सिंह, सागर राणा, अशोक कुमार, हरिनाथ सिंह, सागर कुमार, सिद्धांत चौधरी, चालक आकाश कुमार के चोटें आई हैं। पुलिस ने छह जुआरियों को दबोच लिया, जबकि उनके अन्य साथी भागने में सफल रहे। पुलिस को मौके से छह सौर रुपए, सात मोबाइल, दो आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड, चार बाइके बरामद हुईं। बाइको के नंबर फर्जी पाए गए, पुलिस ने खोज रही है कि कहीं यह बाइकें चोरी की तो नहीं हैं।
पकड़े गए जुआरियों में बल्लिया का रिंकू, सोनू, नवादा शेखान बरेली का वालेशवर जयसवाल, बभिया कैंट का संजीव, बिशारतगंज का आरिफ, धीरपुर का योगेंद्र पाल सिंह शामिल हैं। इनमें एक शिक्षक भी बताया गया है। जुआरियों ने बताया कि उन्हें नेकपुर बरेली के दो लोग उन्हें यहां लेकर आये थे। उन्हीं लोगों ने पकड़े जाने पर हमला करने की बात कही थी। हमले के दौरान वह दोनों भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जुआरियों को जेल भेज दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)