आजमगढ़: बारिश के बाद अब विषधरों का कहर, तीन अचेत

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जनपद में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के बाद अब विषधरों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। 24 घंटे के भीतर सर्पदंश से अचेत हुए तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा ग्राम निवासी सावित्री (48) पत्नी लालमनी गुरुवार की रात जानवरों को चारा देने के लिए भूसा निकालने गई थी। इसी दौरान उसे सर्प ने डंस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। इसी क्रम में तहबरपुर थाना क्षेत्र के रैसिंहपुर ग्राम निवासी अवधेश मौर्य (35) पुत्र जगफत गुरुवार की शाम खेत की निगरानी करने जा रहे थे। रास्ते में छिपे सर्प ने उन्हें डंस लिया। वहीं अतरौलिया थाना क्षेत्र के नान्हू शाह ग्राम निवासी संपत (50) को गुरुवार की रात घर के बरामदे में सोते समय सर्प ने डंस लिया। विषप्रभाव से अचेत हुए लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)