आजमगढ़ : सिर्फ रोजगार छीनने का काम कर रही भाजपा-शेर सिंह राणा

Youth India Times
By -
0


विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के चुनाव लड़ने की रणनीति का भी किया खुलासा
-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। फूलन देवी हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए शेर सिंह राणा का बृहस्पतिवार की देर रात जनपद में आगमन हुआ। भवरनाथ मंदिर परिसर में वे मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान वे केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के चुनाव लड़ने की रणनीति का भी खुलासा किया।



शेर सिंह राणा ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नौकरी देने के बजाय इस सरकार ने प्रतिवर्ष करोड़ों लोगों की नौकरी छीनने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी राष्ट्रीय जन लोक पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। वर्तमान में हमारा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन है। फिरोजाबाद में हमने संयुक्त कार्यक्रम भी किया है। अन्य दलों से भी हमारी वार्ता चल रही है। हमारी पार्टी के नीति व रीत के साथ चलने वाले अन्य दलों के साथ भी हमारा गठबंधन हो सकता है। जहां तक शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा के सपा में विलय की बात है तो ऐसी स्थिति में यदि सपा से भी हमारे गठबंधन की बात होती है तो वह भी संभव है। उन्होंने कहा कि फूलन देवी हत्याकांड में भले ही मेरा नाम आया है लेकिन अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। न्यायालय पर मुझे पूरा भरोसा है। हमारे पार्टी का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। निश्चित तौर पर हमारी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में दमखम के साथ मैदान में उतरेगी और निश्चित तौर पर सत्ता में हमारी भागीदारी होगी। पृथ्वीराज की अफगानिस्तान में स्थित समाधि को अपने देश में लाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान हमारे पुरोधा थे। अफगानिस्तान में उनकी समाधि का अपमान हो रहा था। ऐसे में हम उनकी समाधि अफगानिस्तान से लाकर मैनपुरी में स्मारक के रूप में स्थापित किए हैं। वहीं उनके स्मारक की मिट्टी को कोलकाता में गंगा नदी में विसर्जित क्या है। बहादुर शाह जफर भी हमारे राष्ट्र नायक रहे हैं। इनकी समाधि मयामार में है। हमारा प्रयास उनकी समाधि को भी देश में लाने का था लेकिन जब मैं वहां पहुंचा तो उनकी समाधि सम्मानित ढंग से थी। जिसके कारण मैंने अपना विचार बदल दिया। फिर भी जब भी हम सत्ता में आएंगे तो पूरा प्रयास करेंगे कि हमारे महापुरुषों व पुरोधाओं कि विदेशों में स्थित समाधिया अपने देश में लाकर स्थापित करें। फूलन देवी हत्याकांड में भले ही हमारा नाम शामिल है, लेकिन उनकी सगी बहन मुन्नी देवी हमारी पार्टी में प्रमुख पद पर आसीन हैं और हमारी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। हम सभी धर्म और जाति के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं। भवरनाथ मंदिर में मीडिया से रूबरू होने के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश कुमार सिंह, पूर्वांचल प्रभारी राकेश तंवर, सह प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, अनूप रजनीश सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)