स्वामी प्रसाद मौर्य को आई बसपा की याद

Youth India Times
By -
0

भाजपा के मंच से संबोधन में लिया नाम
रायबरेली। शनिवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की जुबान फिसल गई। माइक पकड़ते ही बोल गए कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में.....। यह सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग सन्न रहे गए। सभी मुस्कुराकर एक दूसरे को देखने लगे। मंच पर बैठे नेताओं ने उन्हें बताया तो फिर भाजपा का नाम लिया। हालांकि, इस बीच कई कार्यकर्ता उठकर चल दिए। मौर्य ने कहा कि आजादी की लड़ाई में प्रबुद्ध वर्ग ने अगुवाई की थी। आंदोलन में शिक्षक कूदे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को इसका नेतृत्व करने के लिए आगे आना चाहिए। प्रदेश में सौभाग्य योजना से अंधेरी बस्तियों में उजाला लाया गया। गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निश्शुल्क चिकित्सा सुविधा देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों के सम्मान को ऊंचा किया गया। समय-समय पर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करके किसानों को सीधे लाभ पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सफल नेतृत्व में प्रभावी ढंग से कोरोना महामारी को रोकने में कामयाबी मिली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)