आजमगढ़: अपहरण व दुष्कर्म के मामलों में वांछित दो युवक गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जहानागंज व निजामाबाद थाने की पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म के दो मामलों में वांछित चल रहे दो युवकों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जहानागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बीते 10 अक्टूबर को नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए एक परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ आरोप लगाई। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर गंभीरबन ग्राम निवासी मनदेव राम पुत्र रामनाथ, उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी तथा पुत्र मनीष के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह को गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित मनीष कुमार पुत्र मनदेव राम सिधारी थाना क्षेत्र के इटौरा मोड़ पर मौजूद है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां मौजूद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में निजामाबाद थाने की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर क्षेत्र के मिठ्ठनपुर हादीअली गांव में दबिश देकर अपहरण के मामले में आरोपित सनोज पाल पुत्र भैतु पाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में बीते 20 जनवरी को बहला फुसलाकर अगवा की गई नाबालिग किशोरी के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था। अपहृत किशोरी पूर्व में ही बरामद की जा चुकी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)