जनपद के बिल्थरारोड के सपा नेता राकेश कुमार बने सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव

Youth India Times
By -
0

Report- Ashok Jaiswal
बलिया। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में अपना परचम फहराने के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। बूथ स्तर से लेकर संगठन स्तर तक फेरबदल जारी है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी ने भी राकेश कुमार को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्यकारिणी में सचिव नियुक्त किया है। जिससे उनके समर्थकों में हर्ष की स्थिति है। 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राकेश कुमार को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में सचिव पद पर नियुक्त किया है। वह जनपद के बिल्थरारोड तहसील के पिपरौली बड़ा गाँव के निवासी हैं तथा पार्टी कार्यों में काफी सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि उनके इसी सक्रियता के चलते समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। अपने इस मनोनयन पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल का आभार व्यक्त किया। भरोसा दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निर्वहन करेंगे तथा नपार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)