आजमगढ़ : कंपाउंडर ने नर्सिंग होम में भर्ती महिला से किया दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में भर्ती महिला के साथ कंपाउंडर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी कंपाउडर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती महिला के साथ बीती रात कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीया महिला बीते कई दिनों से सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित है।
पति ने उसे जीयनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर लाकर बीते छह सितंबर से ही भर्ती कराया है। पति का आरोप है कि रात में वह अपनी पत्नी को एलॉट कमरे में ही सो रहा था। देर रात नर्सिंग होम के कंपाउंडर ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। आहट होने पर जब वह जागा तो कंपाउडर निकल कर बाहर भाग गया।
पति के शोर मचाने पर अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी कंपाउंडर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध बता रही है। जबकि पति के आरोप के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है। सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। आरोप की पुष्टि होने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)