पीएम के जन्मदिन पर पुरषार्थ सिंह ने किया रक्तदान

Youth India Times
By -
0

गोरखपुर: भाजयुमो के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरषार्थ सिंह ने आज गोरक्षनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरषार्थ सिंह ने बताया कि आज सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सानिध्य में रक्तदान किया गया है। और मुख्यमंत्री का आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप लोग बहुत ही अच्छा एंव पूण्य का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि। गोरखपुर क्षेत्र के 12ज़िलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वे जन्मदिन पर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता रक्तदान का कार्यक्रम कर रहे हैं। लगभग 1500 से अधिक कार्यकर्ता अबतक रक्तदान कर चुके हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,महामंत्री प्रदीप शुक्ला, गोरखपुर महानगर अध्यक्ष योधिष्ठर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)