आजमगढ़: पकड़ा गया अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को कस्बे के पुराने चौक से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया युवक गोरखपुर जिले का निवासी बताया गया है। बिलरियागंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बीते 13 मार्च को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विगत 7 मार्च की भोर में गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कस्बा स्थित पुराना गोला निवासी कृष्णा उर्फ किशन पुत्र भोलाशंकर दबगढ़ बिलरियागंज निवासी अपनी महिला रिश्तेदार की मदद से उसकी 16 वर्षीय पुत्री को भगा ले गया। अगवा की गई पुत्री अपने साथ घर से नकदी व जेवर भी उठाकर ले गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के साथ ही बिलरियागंज निवासी रागिनी पत्नी दिनेश दबगढ़ के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। शुक्रवार की सुबह बिलरियागंज थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राकेश चंद्र त्रिपाठी को सूचना मिली कि आरोपी किशन दबगढ़ बिलरियागंज कस्बे के पुराने चैक पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)