आज़मगढ़ : काल बनकर बरसी बारिश, अधेड़ की गई जान

Youth India Times
By -
0

सोते समय कच्चे मकान की दीवार गिरी ऊपर
रिपोर्ट-शुभम मद्धेशिया
आज़मगढ़/ अतरौलिया। काल बनकर बरसी बारिश से एक अधेड़ काल के गाल में समा गया। बता दे कि थाना क्षेत्र परमेश्वर पुर मु0 नारियांव निवासी मोती लाल पुत्र स्व0 सम्हारू उम्र 56 वर्ष रोज की भांति खाना खाकर अपने कच्चे मकान मे सोने चले गए। तेज़ हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार सुबह करीब 4 बजे भोर में उनके ऊपर ही गिर गयी। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए और किसी तरह से मोती लाल को मकान के मलबे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ गए थे। मौत होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा अतरौलिया थाने पर दी गयी। मौके पर पहुंचकर उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह व हमराहियों ने घटना की जानकार ली।मृतक खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था, मृतक के पास 3 लड़के व 2 लड़कियां थी जिसमे बड़ा लड़के धर्मेंद्र की शादी हो चुकी है, बबलू 22 वर्ष तथा नरसिंह 20 वर्ष अविवाहित है, बड़ी लड़की कंचन 30 वर्ष व हिमांचल 25 वर्ष दोनों की शादी हो चुकी है। इस घटना से पूरे घर में कोहराम मचा है। पत्नी नारंगी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील चंद तिवारी ने बताया कि मृतक के लड़के नरसिंह की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)