आजमगढ़: 65 दो पहिया वाहनों का काटा चालान

Youth India Times
By -
0

ट्रैफिक के नियमों के बारे में भी दी गई जानकारी
रिपोर्ट-शुभम मद्धेशिया
आजमगढ़। अतरौलिया थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 65 दो पहिया वाहनो का ई चालान किया गया। अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनील चंद तिवारी के आदेश पर सब इंस्पेक्टर आर के शर्मा, सब इंस्पेक्टर रविंदर यादव तथा सुल्तान सिंह ने पूरे क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके क्रम में मदियापार मोड़, सेल्हारापट्टी चौराहा, लोहरा टोल प्लाजा पर एक साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना हेलमेट, तीन सवारी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की चेकिंग की गई और उन लोगों का ई चालान काटा गया। सभी लोगो को ट्रैफिक के नियम के बारे में भी बताया गया। इस तरह सघन वाहन चेकिंग अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। कई लोग दूर से ही मोटरसाइकिल को वापस मोड़ रहे थे। चेकिंग अभियान में कुल 65 दो पहिया वाहनों का ई चालान काटा गया। इस मौके पर एसआई रविंदर यादव, आर के शर्मा, सुल्तान सिंह, कांस्टेबल विनय सिंह, आनंद, सुमन प्रभात सहित लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)