सपा-बसपा समेत कई दलों के नेता भाजपा में हुए शामिल

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को सपा, बसपा, कांग्रेस व अकाली दल के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद गीता शाक्य तथा सांसद सतीश गौतम भी मौजूद रहे।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व पार्टी कोआर्डिनेटर अजीत बालियान (अलीगढ़), युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय शंकर द्विवेदी (जौनपुर), महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी (कानपुर), देवरिया के बरहज से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल, देवरिया से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सुल्तानपुर से चेयरमैन प्रत्याशी रहीं सोनम किश्ती, शिरोमणी अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा (सहारनपुर) तथा सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले वैभव चतुर्वेदी (संतकबीरनगर) शामिल हैं। शिरोमणी अकालीदल के गुरप्रीत सिंह बग्गा अपनी पूरी टीम के साथ भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में सभी का सम्मान सुरक्षित है। भाजपा परिवारवाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद करने वाली पार्टी नहीं है बल्कि दलित, वंचित व शोषित वर्ग के उत्थान के लिए दिन-रात काम करने वाली पार्टी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)