आजमगढ़: घर रहकर पुलिस की मदद ले सकती हैं महिलाएं-राजेन्द्र प्रसाद

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-रमेश यादव
फरिहा/आजमगढ़। क्षेत्र के बड़ागाँव में कन्या प्राइमरी पाठशाला में गाँव की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गई। फरिहा चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि किस तरह से वे चाहे तो पुलिस की मदद घर पर रहकर कर सकती हैं। 1090 और 181 नम्बर पर डायल कर पुलिस की मदद ले सकती हैं। अगर उनको कोई परेशान कर रहा है तो वह फोनकर बता सकती हैं और उनकी जानकारी भी गुप्त रखी जायेगी साथ ही दोषियों को सजा मिलेगी। कांस्टेबल पूनम मिश्रा और नेहा गुप्ता ने भी महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि वह निडर होकर समाज में काम करें, पुलिस सदैव साथ रहेगी। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेन्द्र मिश्र, ग्राम प्रधान वीरेन्द्र चैहान, अमरेज कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजन राम, सुभाष चौहान आदि लोग उपस्थित थे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)