आजमगढ़ : सड़क हादसे में घायल पत्रकार की मौत

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'

आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के धनहुआ गांव के समीप बीते 17 जुलाई को हुए सड़क हादसे में घायल हुए पत्रकार की मंगलवार की सुबह लखनऊ स्थित अस्पताल में मौत हो गई। देर शाम शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।

धनहुंआ ग्राम निवासी विमल सिंह (52) पुत्र केदार सिंह बीते 17 जुलाई की शाम जहानागंज बाजार से अपने घर जा रहे थे। गांव से 500 मीटर पहले ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर घायल पत्रकार को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन विमल सिंह ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। उनके मौत की सूचना जैसे गांव के लोगों को मिली पूरा गांव शोकाकुल हो गया। दिवंगत विमल सिंह लंबे समय से मीडिया से जुड़े रहे। वह पत्नी रीमा सिंह, पुत्र कृष्णा व अभय तथा पुत्री श्वेता सिंह एवं प्रिया सिंह को छोड़ गए हैं। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)