आजमगढ़: भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ दसों विधानसभाओं में कांग्रेस निकालेगी पद यात्रा
By -
Friday, August 06, 2021
0
आजमगढ़। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने मीडिया को बताया भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी (विधायक) के आवाह्न पर एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के दिशा निर्देशो के अनुसार आजमगढ़ कांग्रेस जनपद की सभी विधानसभाओ में मंहगाई बेरोजगारी तीनो काले कृषि कानूनों की वापसी किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान अपराधों मे बेतहाशा वृद्धि महिला सुरक्षा पेगासस जासूसी मामले की जांच एवं सरकार के कुशासन के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुये पदयात्रा निकालेगी।
Tags: