सहेली के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया पति, थाने पहुंची पत्नी

Youth India Times
By -
0


महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौक बाजार थानाक्षेत्र के एक गांव शख्स गांव में रहने वाली प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। उसे खोजते हुए पत्नी भी प्रेमिका के घर पहुंची। दरवाजा खोला तो दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। पत्नी ने शोर मचाया तो पति मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार के आरोपी की पत्नी ने गांव की एक महिला को करीब दो वर्ष से सहेली बना रखा था। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे। इस दौरान एक सहेली के पति का पत्नी की सहेली का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों आपस में मिलते-जुलते रहे।
इस बात का शक हुआ तो वह सहेली के घर जाने से मना करने लगी। यह बात पति को अच्छी नहीं लगी। रविवार को पति घर पर भोजन कर पत्नी की सहेली के घर पहुंच गया। इधर पत्नी उसे खोजते हुए सहेली के घर पहुंची।
दरवाजा खोल जब अंदर गई तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर शोर करने लगी। शोर की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक पति फरार हो गया। महिला ने थाने में गुहार लगाई है कि उसे साथ धोखा हुआ है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)