बेल्थरारोड विधायक धन्नजय कन्नौजिया द्वारा किया गया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Youth India Times
By -
0

इस कार्यक्रम के माध्यम से 151 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे
रिपोर्ट—अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के बिल्थरारोड तहसील स्थित राधिका मैरिज हाल में बेल्थरारोड विधायक धन्नजय कन्नौजिया द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। यह समारोह स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पश्चात 16 अगस्त को सम्पन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 
समाज में सर्वधर्म-समभाव तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार द्वारा अक्टूबर, 2017 से “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना“ संचालित है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न समुदाय एवं धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाता है। योजना का यह भी उद्देश्य है कि विवाह उत्सव में होने वाले अनावश्यक प्रदर्शन एवं अपव्यय को समाप्त किया जाय। इसी उद्देश्य के तहत विधायक द्वारा क्षेत्र में तीसरी बार सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया है। बताया कि यह आयोजन पिछले फरवरी माह में ही होना तय था परन्तु कोरोना वायरस के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से 151 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। जानकारी दी की अभी तक 115 जोड़ों ने शादी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। कहा कि पुरोहित का कार्य इस मर्तबा भी अभय व अमित पांडेय संभालेंगे। बताया कि इस योजना में दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु कन्या के खाते में रू0 35,000/- की धनराशि का अनुदान एवं विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री यथा कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि रू0 10,000/- की धनराशि से क्रय करते हुए प्रदान किया जाता है तथा प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर रू0 6,000/- की धनराशि व्यय किये जाने की व्यवस्था है। इस प्रकार योजनान्तर्गत एक जोड़े के विवाह पर कुल रू0 51,000/- की धनराशि की व्यवस्था है। इस मौके पर दिलीप सिंह, धर्मेन्द्र सोनी, मुरलीधर वर्मा, शशिकांत, महाबीर यादव, धन्नु सोनी, चिंटू सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)