नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को चुना गया उप्र संगठन का अध्यक्ष

Youth India Times
By -
0

अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला
रिपोर्ट—अशोक जायसवाल
बलिया। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार को सम्पन्न हुई बैठक में बिल्थरारोड के नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता को उप्र संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। अभामवैस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता और संरक्षक जगन्नाथ गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मनोनयन से यूपी में संगठन को और मजबूती मिलेगी। उधर यह जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने दूरभाष पर बताया है कि समाज के विकास और मान सम्मान के लिए वह किसी भी लडाई से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने इस मनोनयन पर सभी का आभार व्यक्त किया। उनके उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष चुने जाने पर मोहन मद्धेशिया,आलोक गुप्ता, गणेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, माखन जी, वशिष्ठ गुप्ता, हरिद्वार गुप्ता, पुनीत गुप्ता , नवल मद्धेशिया, कमलेश मद्धेशिया समेत अनेक लोगों ने बधाई दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)