आजमगढ़: दहेज हत्यारोपी पति व देवर गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पति व देवर को गिरफ्तार किया है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवां ग्राम निवासी चंडी प्रसाद की पुत्री मंजुला की शादी विगत 30 नवंबर 2020 को कप्तानगंज क्षेत्र के भीतेहरा ग्राम निवासी प्रेमचंद के पुत्र मनीष के साथ हुई थी। ससुराल में रह रही मंजुला की बीते गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रोशनदान से साड़ी के सहारे लटकता मिला था। बेटी के मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चंडी प्रसाद ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर संबंधित थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार सुबह स्थानीय जेहरा पिपरी बाईपास स्थित आरोपियों के आवास पर दबिश देकर मृतका के पति मनीष व देवर विशाल पुत्रगण धर्मचंद को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)