आजमगढ़: सपा-कांग्रेस दे रही है भाजपा का साथ-गुड्डू जमाली

Youth India Times
By -
0


कृषि बिल व महंगाई पर चर्चा न कर हंगामा मचाने का लगाया आरोप

आजमगढ़/लखनऊ। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा किया। जिसके कारण सदन की कार्यवाही 40 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई। बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि वह कृषि बिल व महंगाई पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन सपा व कांग्रेस ने हंगामा कर दिया जिससे सदन स्थगित हो गया। उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस भाजपा की मदद कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने प्रश्नकाल शुरू होने से पहले महंगाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। जनता परेशान है, त्रस्त है। उन्होंने कहा कि जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि देश में सबसे सस्ता डीजल पेट्रोल यूपी में है। सरकार मुफ्त खाद्यान्न बांट रही है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि आज मानसून सत्र का दूसरा दिन है। महंगाई के कारण प्रदेश के क्या हालात हैं ये किसी से छिपा हुआ नहीं है। कांग्रेस ने कल भी प्रदर्शन किया और आज भी किया। हमने इस पर विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की मांग की थी लेकिन इसे कार्य सूची में 78वें नंबर पर रखा गया है। सरकार चर्चा से भाग रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)