आजमगढ़: महिला हेल्पलाइन डेस्क कार्यक्रम महिलाओं को किया गया जागरूक

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुकुड़ीपुर में मंगलवार को मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन डेस्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे गाँव की महिलाओं की महिलाओं को सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया। कोविड19 के बारे में सतर्क व सजग रहने के अपील की गई।
मुबारकपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुकुड़ीपुर में मंगलवार को सुबह 10 बजे से मिशन शक्ति एवं नारी सुरक्षा अभियान के मद्देनजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजभर ने किया। ग्रामीण महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए विधिवत जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाओं के लिए सरकार ने विभिन्न नम्बर 1090, 181, 1076, 1098, 102, 108, 112 नम्बर जारी किया गया है। इसके लिए हर हेल्पलाइन डेस्क पर एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा। किसी महिला को यदि कोई व्यक्ति तंग व छेड़छाड़ करता है तो उक्त नम्बर के डायल करने फौरन बाद पुलिस पहुंच जाएगी। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया गया। कोविड19 के मद्देनजर उन्हें विधिवत सतर्क व सजग रहने की अपील की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी कीर्तिका यादव, प्रधानाध्यापिका रोशन आरा, मालती देवी, बेईला देवी, सुरमिला देवी, महिला सिपाही बंदना सरोज, सुप्रिया पाल, अमरजीत यादव, अजीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)