मुलायम सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिया सपा में शामिल होने का न्योता

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भले ही शोक व्यक्त करने ना जा पाए हों, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जन्माष्टमी पर उनके आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान भी खांटी नेता तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने स्वतंत्र देव सिंह को समाजवादी पार्टी में शामिल होने का न्यौता दे दिया।
स्वतंत्र देव सिंह और मुलायम सिंह यादव की इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आने के लिए ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को निमंत्रण दिया है। भाजपा ने इस मुलाकात के जरिए यह संदेश देने की भी कोशिश की है कि मतभेद भले हों लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए, साथ ही सियासी शिष्टाचार बहुत जरूरी है। स्वतंत्रदेव सिंह ने मुलायम समेत पूरे परिवार को श्रद्धांजलि सभा में आने का न्यौता दिया है। राजनीति के माहिर खिलाड़ी और धरतीपुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह ने उल्टे स्वतंत्रदेव सिंह को अपने ही अंदाज में सपा में शामिल होने का ऑफर दे दिया। उन्होंने कहा कि सपा में शामिल हो जाओ, तुम बहुत आगे तक जाओगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)