आजमगढ़ : मुंबई से प्रेमी के घर धमकी ब्यूटीशियन प्रेमिका

Youth India Times
By -
0

शादी का झांसा देकर भाग आया था घर लौटा नहीं वापस
पैसे हड़पने का भी लगाया आरोप, लड़का पक्ष को पुलिस ने किया तलब
आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदुनपुर गांव निवासी युवक मुंबई की एक कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। इस बीच उसका एक ब्यूटीशियन से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जब शादी की बात आई तो वह जून में मुंबई से घर आ गया और फिर वापस नहीं गया। इसके बाद ब्यूटीशियन रविवार को सरायमीर आ धमकी और उसने सरायमीर थाने में न्याय की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार, फरीदुनपुर गांव निवासी आकाश यादव पुत्र चंद्रिका यादव मुंबई में रहकर बॉस कंपनी में फ्रिज व एसी मैकेनिक का कार्य करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात ब्यूटीशियन राधिका से हुई, जो मुंबई के वसई थाना क्षेत्र के मोहल्ला नए गांव की रहने वाली है।
राधिका ने बताया कि हम दोनों को बातचीत होते-होते प्रेम हो गया। दोनों ने मई 2020 में मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज करने की बात आई। इस दौरान आकाश यादव मुंबई कोर्ट में जून 2021 में शादी के लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर दोनों साथ गया। आरोप है कि आकाश यादव ने बहाना बनाकर उससे कहा कि मैं 15 दिन के लिए घर जा रहा हूं। घर से वापस आकर कोर्ट मैरेज करूंगा।
आरोप है कि जब से वह जुलाई में घर आया है तब से मुंबई नहीं गया है। राधिका का कहना है कि इस दौरान आकाश ने मुझसे कई बार अपने अकाउंट में पैसे भी मंगवाए। इधर कई दिनों से आकाश राधिका का फोन नहीं उठा रहा था।
राधिका उसकी खोज में रविवार को थाना सरायमीर पहुंच गई। उसने इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह से न्याय की गुहार लगाई। जैसे ही ग्रामीणों को इस बात का पता चला तो पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लड़के पक्ष के लोगों को सरायमीर थाने में सोमवार को बुलाया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)