मिशन शक्ति अभियान फेस 3 के तहत ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरूक

Youth India Times
By -
0



आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ व समेंदा के पंचायत भवनों में मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन डेस्क का उद्घाटन फीता काट कर किया। मिशन शक्ति अभियान फेस 3 के तहत ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा हेतु विधिवत जानकारी दी गई। सिधारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहगढ़ के पंचायत भवन में प्रधान सरोज मौर्या, समेंदा गांव में प्रधान अनीता यादव ने महिला हेल्पलाइन डेस्क का उद्घाटन फीता काट कर किया। वही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजहड़ा के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान सुष्मिता यादव ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया।
मिशन शक्ति की जानकारी दी गई। बता दें कि महिलाओं के लिए सरकार ने विभिन्न नम्बर 1090,181,1076,1098,102,108,112 सुविधा के लिए जारी किया गया है। इसके लिए हर हेल्पलाइन डेस्क पर एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा। किसी महिला को यदि कोई व्यक्ति तंग व छेड़छाड़ करता है, महिला उत्पीड़न, घरेलू विवाद हो तो उक्त नम्बर के डायल करने फौरन बाद पुलिस पहुंच जाएगी।कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। सुरक्षा के बारे में मिशन शक्ति फेस 3 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिधारी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक जाफर खान, महिला सिपाही वन्दना शुक्ला, प्रीती शुक्ला, हरेंद्र चैहान विजेन्द्र, सचिव गरिमा चतुर्वेदी, कीर्तिका यादव, सूरज चतुर्वेदी, वीरेंद्र मौर्या, प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)