आजमगढ़: 2022 में बूथ अध्यक्षों व सेक्टर अध्यक्षों के बल पर बनाएंगे सरकार-जयराम सिंह पटेल

Youth India Times
By -
0

हरैया ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष पद पर रामआसरे प्रजापति और अजमतगढ़ ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राम विजयपाल को किया गया नामित
-दिनेश कुमार पाण्डेय
लाटघाट/आजमगढ़। सगड़ी विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक लाटघाट समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विधानसभा प्रभारी जयराम सिंह पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर काम करते हुए कहा कि अध्यक्ष अपने बूथ की पूरी तैयारी कर लें। 2022 में बूथ अध्यक्षों व सेक्टर अध्यक्षों के बल पर सरकार बनाई जायेगी।
विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी शिव सागर यादव ने बताया कि कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर पर लोगों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का तानाशाही रवैये से किसान, मजदूर, नौजवान, शोषित वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग समय का इंतजार कर रहा है। समय आने पर साइकिल के साथ होकर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष सगड़ी शिव सागर यादव ने हरैया ब्लाक के ब्लाक अध्यक्ष पद पर रामआसरे प्रजापति और अजमतगढ़ ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राम विजयपाल को नामित किया। पदाधिकारियों ने माला पहनाकर इनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रभारी सगड़ी जय राम सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव, विधानसभा महासचिव मिर्जा मसूद बेग, प्रबंध सिंह पटेल, उधम सिंह, संतोष कुमार एडवोकेट, अनिरुद्ध पटेल, ओम प्रकाश राय, उधम सिंह, बालचंद कुशवाहा, कमलेश गोड, परशुराम यादव, हरकेश, रामआसरे प्रजापति, राम विजय, सचिन निषाद, अखिलेश यादव, राम प्रकाश सोनकर, उमेश यादव, परमहंस पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)