पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गोलियों से किया छलनी, मौत

Youth India Times
By -
0

जिला पंचायत सदस्य आकांक्षा सिंह के पति भी गोली लगने से हुए घायल
दिन दहाड़े बुलेट सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, मचा हड़कंप
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। बैरिया में बुधवार को दिनदहाड़े बुलेट सवार बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह (35) को गोलियों से छलनी कर दिया। उनके साथ कार में बैठे जिला पंचायत सदस्य आकांक्षा सिंह के पति संबल सिंह (50 साल) भी बदमाशों की गोली से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जलेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार होने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची गयी तथा घटना की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है उक्त दोनों सोनबरसा की तरफ से वापस आते समय देवराज ब्रह्म मोड़ व चिरैया मोड़ के बीच एक मिस्त्री को पैसा देने का कार्य कर रहे थे कि इसी बीच बुलेट से पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)