आजमगढ़: भारी सुरक्षा के बीच ब्लाक प्रमुख पदों पर मतदान शुरू

Youth India Times
By -
0

आज 1597 क्षेत्र पंचायत सदस्य 43 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला
आजमगढ़। जनपद में भारी सुरक्षा के बीच आज शनिवार को सुबह 11 बजे से 17 ब्लाक प्रमुख पदों पर मतदान शुरू हो गया। संवेदनशील ब्लाकों पर पुलिस प्रशासन हर मोर्चे पर अलर्ट नजर आई। बता दें कि जिले में 22 ब्लाक हैं। इसमें से पांच ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 17 ब्लाक प्रमुख पदों पर सपा-भाजपा और निर्दल सहित 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी 17 ब्लाक पर 1597 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मतदान करना है। प्रमुख पदों के दावेदार और समर्थक अपने वोटरों और विरोधियों पर नजर रखने के लिए ब्लाक मुख्यालय पर समय से पहले ही पहुंच चुके थे। वहीं सपा और भाजपा के दिग्गज नेता भी अपने कैंप सुबह से ही समर्थित बीडीसी को सहेजते रहे।

बताते चलें कि जिले में 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाना है जिनमें रानी की सराय ब्लाक प्रमुख पद पर सपा से रूखसाना के अलावा निर्दल शहनवाज, अजय यादव, दीपक सिंह, बृजराज मैंदान में है।। पल्हनी प्रमुख पद पर चार प्रत्याशी भाजपा के संजय यादव के अलावा निर्दल प्रमोद यादव, संतोष यादव, मीरा यादव मैदान में हैं। मिर्जापुर ब्लाक में भी सपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां निर्दल फिरती देवी और हुमा के बीच मुकाबला हो रहा है। मार्टीनगंज ब्लाक के लिए भाजपा के यशवंत शर्मा, सपा के सर्वेश जायसवाल और निर्दल शिवओम यादव के भाग्य का फैसला होना है। अतरौलिया ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा के हर्षित सिंह व सपा के चंद्रशेखर यादव ,अहरौला ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा से सुनीता राज, सपा से आशा यादव व निर्दल शाहीन बानो के बीच फैसला होने जा रहा है।



 कोयलसा ब्लाक से भाजपा की पूजा यादव, सपा के महेंद्र यादव ,जहानागंज ब्लाक से भाजपा के रमेश कन्नौजिया व सपा की वीनस चौधरी की किस्मत लिखी जा रही हैं। पल्हना से भाजपा के अनुराग सिंह और निर्दल अस्मिता सिंह , पवई से भाजपा के वरूणकांत यादव व सपा के ओंकारनाथ यादव के भाग्य का फैसला होना है।बिलरियागंज से भाजपा की शुभ्रा राय, सपा की गीता यादव व निर्दल उर्मिला यादव ,मेंहनगर से भाजपा की निर्मला देवी, सपा की शशिकला के बीच मुकाबला हो रहा है। मोहम्मदपुर ब्लाक से भाजपा के विजय विश्वकर्मा व सपा के प्रमोद चौहान , महराजगंज से सुनीता यादव व सपा से रामा देवी ,सठियांव से भाजपा की सरिता सिंह व सपा की श्वेता यादव , हरैया से भाजपा के संदीप पटेल व सपा से सारिका पटेल के बीच मुकाबला हो रहा है। तहबरपुर से सपा से अनुराधिका व निर्दल विनीता यादव के बीच मुकाबला चल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)