आजमगढ़: छावनी में तब्दील हुआ नेहरूहाल, प्रशासन हर मोर्चे पर अलर्ट

Youth India Times
By -
0


आज 84 जिला पंचायत सदस्य करेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज 11 बजे से डाले जाएंगे। 84 जिला पंचायत सदस्य अपना वोट देकर जिले के प्रथम नागरिक का चुनाव करेंगे। चुनाव में भाजपा व सपा के बीच सीधी टक्कर के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। बता दें कि पूर्व मंत्री व सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र विजय यादव सपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और भाजपा से संजय निषाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)