आजमगढ़: नहीं रिहा किये गये कांग्रेसी तो आजमगढ़ से शुरू होगा सत्याग्रह-ओंकार

Youth India Times
By -
0

कांग्रेस प्रवक्ता ने जासूसी मामले में लखनऊ में मार्च निकाल रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं आजमगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की निंदा की
आजमगढ़। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने जासूसी मामले में लखनऊ में मार्च निकाल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक एवं आजमगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की निंदा की है। 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा वर्तमान बीजेपी सरकार में किसी के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित नहीं रह गये हैं। शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे कांग्रेसियों की गिरफ्तारी सरकार के तानाशाही रवैये का प्रतीक है। एक तरफ सरकार लोगों की निजी स्वतंत्रता छीन रही है उनकी पैगासस से जासूसी करा रही है दूसरी तरफ जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत कांग्रेसियों की गिरफ्तारी करा रही हैं। यह सरकार लगातार पुलिस के बल पर किसानों छात्रों बेरोजगारो व्यापारियों की आवाज दबा रही है उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि आजमगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित हमारे प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके साथ गिरफ्तार सभी कांग्रेसियो को तत्काल रिहा नहीं किया जाता तो कांग्रेस पार्टी आजमगढ़ जनपद में सत्याग्रह के लिए बाध्य होगी। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए अपनी हर कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार थी तैयार है और तैयार रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)