आजमगढ़: नवनिर्वाचित प्रधान और बीडीसी सदस्यों का किया सम्मान

Youth India Times
By -
0

-दिनेश पाण्डेय
आजमगढ़। नवनिर्वाचित प्रधान और बीडीसी सदस्यों का सम्मान ब्लाक प्रमुख अजमतगढ़ अलका मिश्रा हरैया संदीप पटेल दो प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा और संतोष सिंह ने अंगवस्त्रम माला पहनाकर किया। भावी कार्यकाल के लिए बधाई दी। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव का प्रथम नागरिक होता है। उसकी यह जिम्मेदारी है कि कोई लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे सभी योजनाएं उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार ने जनहित में जनता के लिए ही बनाई है इसके ग्राम पंचायत अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्ण रूप से सौभाग्य हैं व जिम्मेदार भी हैं। अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख अलका मिश्रा को उनके प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का गांवों में लोगों की समस्या खत्म करने के लिए ग्राम सचिवालय की स्थापना करने का निर्देश है। गांव की आशा बहू, आंगनबाड़ी, एएनएम, सचिव, लेखपाल, सफाईकर्मी आदि सप्ताह में एक दिन बैठेंगे। संचालन आनंद सिंह व ज्ञानेंद्र मिश्रा और अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल ने की।
खंड विकास अधिकारी मोहम्मद इरशाद अहमद, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, प्रेम प्रकाश, रायपुर जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा, हरिवंश मिश्रा, संतोष सिंह, अजय सिंह मिस्टर, अनिल मिश्रा, राज बहादुर सिंह, आशुतोष मिश्रा, घनश्याम सिंह पटेल, प्रवीण सिंह, अरविंद जायसवाल, विजय, शिवमूरत, माया, सोमारी देवी, अंगद यादव, हिंदू देवी, दयाराम प्रधान संघ अध्यक्ष हरैया, सुभाष पटेल, तहसीम मोहम्मद, मोहम्मद कलीम, फैयाज, रामनिवास यादव, बबलू सिंह, परमानंद वर्मा आदि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के अधीक्षक डॉ. राकिफ अख्तर, बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, सौरभ कुमार, लुगरी राम, विनोद गिरी, टुनटुन उपाध्याय, विजय प्रकाश वर्मा, विजय गुप्ता, मदन राजभर, बृजनाथ सिंह, अनिल यादव थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)