जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा ने सांसद और विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0

मेरठ। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर अब भाजपा की नजर तीन जुलाई को होने वाले मतदान पर है। भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर निर्विरोध जीत गई है। सात सीटों पर मुकाबले की स्थिति है। भाजपा की बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और हापुड़ पर विशेष नजर है। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा पहली बार गंभीर हुई है। सत्ता में रहने का फायदा भी मिला है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा ने इसे प्रतिष्ठा से जोड़कर लिया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी 14 सीटों पर भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए। 14 में से मेरठ समेत सात सीटों पर भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है।



 अब सात सीटों पर तीन जुलाई को मतदान है। इन सभी सात सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा ने सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगाया है। समान विचाराधारा वाले जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क करने को कहा गया है। पार्टी को भरोसा है कि तीन जुलाई को मतदान में भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी संख्या में सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। भाजपा की सात सीटों में से बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और हापुड़ पर विशेष नजर है। पार्टी का दावा है कि वैसे तो सभी सात सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा जा रहा है। जीत भी होगी। सभी जिलों में काफी संख्या में समान विचारधारा के सदस्यों का समर्थन मिल रहा है। काफी सदस्य पार्टी में आना चाहते हैं। तीन जुलाई को परिणाम चैंकाने वाले होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)