आजमगढ़: असलहे के साथ धराया लूट का आरोपी

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह लूट के मामले में वांछित आरोपी को असलहा व लूटी गई रकम के साथ गिरफ्तार किया है।
बताते हैं कि मेहनाजपुर क्षेत्र में बीते दिनों हुई लूट की एक घटना में क्षेत्र के बेला ग्राम निवासी विशाल सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की सुबह मेहनाजपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी विशाल सिंह अपने गांव के बाहर नहर पुलिया पर बैठा है। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी करते हुए वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस तथा लूटी गई रकम के 12 सौ रुपए भी बरामद कर लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)