आजमगढ़: संगठन के तहसील संरक्षक निजामाबाद को किया गया निष्कासित
By -Youth India Times
Wednesday, July 28, 2021
0
रिपोर्ट-रमेश यादव
आजमगढ़। आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन निजामाबाद तहसील इकाई के संरक्षक के पद पर मनोनीत किए गये पंकज कुमार पांडेय को संगठन के विरुद्ध आचरण करने की शिकायत के परिणाम स्वरुप उनको आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के निजामाबाद तहसील इकाई के संरक्षक पद से हटाया दिया गया। इसके साथ ही आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता से भी उन्हें निष्कासित कर दिया। संगठन के जिला अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे संगठन में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। संगठन के जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन के विरूद्ध आचरण करने वाले सदस्य को तहसील संरक्षक पद से हटाते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय, प्रदेश प्रभारी महोदय,राष्ट्रीय महासचिव पूर्वांचल प्रभारी महोदय एवं समस्त पदाधिकारी को सूचित किया गया।