आजमगढ़: अपहरण व दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी किए गए गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

-वेदप्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। पवई एवं रानी की सराय थाने में दर्ज अपहरण व दुष्कर्म के दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
पवई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बीते मंगलवार को स्थानीय थाने में पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जांच में जुटी पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि उक्त मामले में आरोपी क्षेत्र के पुलसराय चैराहे पर मौजूद है। बताए गए स्थान पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया नीरज गौड़ पुत्र सुभाष क्षेत्र के शेरजहांपुर गांव का निवासी बताया गया है। इसी क्रम में रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बीते मंगलवार को 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक को शंकरपुर चेकपोस्ट से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया उमेश यादव पुत्र राममूरत स्थानीय टेकमलपुर गांव का निवासी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)