आजमगढ़ः गुरु पूर्णिमा पर शिव दरबार में नंदी ने लगाई हाजिरी

Youth India Times
By -
0

आस्थावानों ने खंडित मूर्ति हटाकर स्थापित की नई नंदी प्रतिमा
-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़ः नगर के हृदय स्थल मातबरगंज तिराहे पर स्थित देवाधिदेव शंकर जी के दरबार में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आस्थावानों की मदद से पत्थर निर्मित नंदी ने अपनी हाजिरी लगाई।
मातबरगंज स्थित शिव दरबार में शिवलिंग के साथ ही भोलेनाथ के गणों में शामिल नागदेव वासुकी व वृषभदेव नंदी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। कुछ समय पूर्व नंदी की प्रतिमा खंडित हो गई थी। यह देख शिवभक्तों ने खंडित प्रतिमा के स्थान पर सावन मास से पूर्व नई प्रतिमा स्थापित करने का मन बनाया। इस कार्य के लिए जयप्रकाश दुबे उर्फ दीपू, कुंवर प्रतीक्षित प्रताप सिंह, मांधाता सिंह उर्फ नंदू, नीशू जायसवाल, मोनू चैरसिया, राजू जायसवाल, रामू वर्मा, लालबहादुर चैधरी, सौरभ गुप्ता, वर्षम सिंह मनोज सोनकर,मंटू शाक्य, दिव्य चैरसिया आदि के सहयोग से संगमरमर निर्मित नंदी की प्रतिमा शिव नगरी काशी से मंगाई गई। शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरानी प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा को स्थापित करा दिया गया। शिवभक्तों के इस सराहनीय कृत्य से आस्थावानों में हर्ष की लहर देखने को मिली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)