डॉन बृजेश सिंह की कपसेठी हाउस की बादशाहत बरकरार

Youth India Times
By -
0

रसोइया का वाराणसी में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय
वाराणसी। वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक से डॉन बृजेश सिंह के घर की रसोइयां रीना का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया है। इससे पहले भी यह सीट बृजेश सिंह के परिवार में ही रही है। लगातार तीन बार से इंदु सिंह यहां की ब्लाक प्रमुख बनती रही हैं। इंदु सिंह बृजेश सिंह के भतीजे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह की पत्नी हैं।
बृजेश फिलहाल वाराणसी से एमएलसी हैं। उनके भतीजे सुशील सिंह चंदौली की सैयदराजा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। कई सालों तक फरार रहे बृजेश पर यूपी पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था। 2008 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बृजेश को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में हैं। कपसेठी हाउस के नाम से मशहूर बृजेश सिंह के बंगले पर वर्षों पहले जब रीना ने रसोइया के रूप में काम करना शुरू किया तो सपने भी नहीं सोचा होगा कि कभी देश के पहले माडल ब्लॉक सेवापुरी की प्रमुख बनेगी। नीति आयोग ने पिछले ही साल सेवापुरी को माडल ब्लाक बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। रानी कुछ साल पहले ही विकास खंड के रघुनाथपुर गांव की निवासी बनी थी और इस साल हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सारंगपुर और कुत्तूपुर दो जगहों से निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुनी गई। इसके बाद भाजपा ने रानी को यहां से ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया। 
गुरुवार दोपहर भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और बृजेश सिंह के भतीजे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह के साथ रानी ने ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के लिए निर्धारित समय शाम 3 बजे तक किसी अन्य ने पर्चा नहीं दाखिल किया। रानी का पर्चा भी जांच में सही पाया गया। इससे रीना का प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को नाम वापसी का समय बीतने के साथ उसके निर्वाचन की घोषणा हो जाएगी। हालांकि एआरओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रमुख पद के निर्वाचन की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी 10 जुलाई शनिवार को करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)