बिल्थरारोड में अब बलिबलदेव स्मार्ट बाजार लुभाएगी आपको

Youth India Times
By -
0



स्मार्ट बाजार में लजीज व्यंजन के साथ बच्चों के मनोरंजन की भी है व्यवस्था
रिपोर्ट-अशोक जायसवाल
बलिया। जनपद के बिल्थरारोड नपं में बलिबलदेव स्मार्ट बाजार के निर्माण ने लोगों की धारणा बदल दी है। पूर्व में नगर व आसपास के लोगों के लिए रेलवे स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया ही घूमने व समय व्यतीत करने का एकमात्र स्थान था। इसके चलते इसे बिल्थरारोड का कनाट प्लेस की संज्ञा दी गई थी। परन्तु बलिबलदेव स्मार्ट बाजार बनने के साथ ही लोगों के लिए उक्त कनाट प्लेस की चमक कम पड़ गई हैं। अब लोगों का रुख रेलवे स्टेशन न होकर उक्त स्मार्ट बाजार की तरफ होता चला जा रहा है। निश्चित रूप से देखा जाए तो आसपास के जिलों में भी इस तरह का स्मार्ट बाजार नजर नहीं आता है। आई लव बेल्थरा तो तो लोगों को अपना एक सेल्फी लेने को मजबूर कर देता है। पूर्व में लोगो को सोचना पड़ता था कि थोड़ा मनोरंजन व घूमने के लिए वह कहां जाए जिससे उनकी शाम खुशनुमा हो सके। परन्तु अब लोगों के साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए बलिबलदेव के रूप में एक स्मार्ट बाजार का विकल्प उनके पास मौजूद हो गया है।
बलिबलदेव स्मार्ट बाजार की खूबियां



BBD SMART BAZAAR



★ बेल्थरा का व्यापारिक केंद्र कहे जाने वाले बड़ी बाज़ार(बाजार वाला पोखरा) में स्थापित
★ स्मार्ट बाज़ार में आने-जाने के लिए दो बड़ी एवं एक छोटी सीढ़ी
★ 10×12 एवं 10×24 साइज की मल्टी फेस दुकानें: दो शटर
पूरब-पश्चिम
★ प्रत्येक दुकानों के दोनों तरफ रास्ता
★ प्रत्येक दुकानें एवं रास्तें पूर्ण रूप से
टाइल्स लगे हुए
★ पूरी मार्केट 24 घण्टे सीसीटीवी कैमरे
की देखरेख में
★ महिलाओं एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग
शौचालय
★ आर ओ पानी फ़िल्टर मशीन की व्यवस्था
★ चाय कॉफी और आराम हेतु स्मार्ट बाजार के
सेन्टर में एक खूबसूरत लॉन ‛सेंट्रल पार्क’ की व्यवस्था
★ पूरे बाज़ार की बिजली व्यवस्था हेतु एक
बड़ा साइलेंट जेनरेटर
★ सम्पूर्ण स्मार्ट बाज़ार एल.ई.डी. लाइट्स, पौधें
और डस्टबिन से व्यवस्थित एवं सुसज्जित
★ वेज़ रेस्टोरेंट की व्यवस्था
★ पति-पत्नी के बैठने एवं चाय-कॉफी के लिए अलग से “BANNA-BANNI” कपल्स एरिया
★ लड़कों एवं लड़कियों के बर्थडे सेलिब्रेशन हेतु अलग से छतों पर ‛तमाशा’ कैफेटेरिया
★ स्मार्ट बाज़ार के बीचों बीच मे स्थापित पूर्वांचल का दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज ‛तिरंगा’ (170फ़ीट)
★ पूरे स्मार्ट बाज़ार में बच्चों के घूमने के लिए रिमोट से चलने वाले कार और बाइक
★ स्मार्ट बाज़ार का अपना प्राइवेट जिम जिसमे महिलाएं अलग से एक्सरसाइज हेतु अपना समय निर्धारित कर सकती हैं।
★ फ़ोटो एवं सेल्फी लेने के लिए अलग अलग खूबसूरत झरने एवं पॉइंट्स
★ स्मार्ट बाज़ार के लिए पेड इंटरनेट वाई
फाई की व्यवस्था मौजूद हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)