आजमगढ़: एक बूथ पर तैनात किये जायेंगे 20 यूथ-जयराम सिंह पटेल

Youth India Times
By -
0

आगामी चुनाव को लेकर सपा की समीक्षा बैठक में वन बूथ 20 यूथ संगठन पर हुई चर्चा
-दिनेश पाण्डेय
लाटघाट/आजमगढ़। समाजवादी पार्टी लाटघाट कार्यालय पर सगड़ी विधानसभा का बूथ व सेक्टर प्रभारियों की विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में सगड़ी विधानसभा के 382 बूथ अध्यक्ष 40 सेक्टर सेक्टर अध्यक्ष नगर कमेटी व ब्लॉक संगठन पर विशेष चर्चा की गई और जिम्मेदारी दी गई। वन बूथ 20 यूथ संगठन पर चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी सगड़ी प्रभारी जयराम सिंह पटेल ने बताया कि एक बूथ पर 20 यूथ की तैनाती की जाए और बूथ अध्यक्ष के साथ कुल 21 सदस्य होंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव के मजबूती से लड़ाई लड़ने की जरूरत है। सभी बूथों की समीक्षा सेक्टर पर्यवेक्षक करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव ने कहा एक बूथ पर 20 यूथ अध्यक्ष के साथ 21 सदस्य समाजवादी होंगे। इस तरह से विधानसभा में 382 बूथ अध्यक्ष के साथ 7640 युवा सदस्य भी होंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी लोगों ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिव सागर यादव अनिरुद्ध सिंह पटेल संतोष कुमार मिर्जा मसूद वेग हरिशंकर यादव दुर्गा प्रसाद शुक्ला बालचंद पारस सोनकर राम प्रकाश सोनकर रिंकू राजभर विनोद यादव दुर्ग विजय राम सौरभ रामायण यादव हंसराज चैहान अशोक लाल यादव दीपक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)