आजमगढ़: दिव्यांग दुल्हे को देख दुल्हन भड़की, बारात बैरंग वापस

Youth India Times
By -
0

दीदारगंज क्षेत्र की घटना 
रिपोर्ट- पीआर सिंह
आजमगढ़। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म से पूर्व दिव्यांग दूल्हे को देख स्टेज पर वरमाला लेकर पहुंची दुल्हन भड़क गई। नतीजा रहा कि दूल्हा संग बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के रम्मोपुर गांव में शुक्रवार की रात घटित हुई।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के रम्मोपुर ग्राम निवासी हरिप्रसाद यादव के पुत्री की शादी 4 जून को सुनिश्चित की गई थी। मुहूर्त बेला के अनुसार शुक्रवार की शाम जौनपुर जिले के लेखनपट्टी गांव से मानिकचंद यादव के पुत्र अर्पित की बारात वधू पक्ष के दरवाजे पहुंची। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद जय माल की तैयारी शुरू हो गई। दूल्हा बना अर्पित दोस्तों के साथ स्टेज पर पहुंचा। तभी हाथ में वरमाला लिए सहेलियों संघ स्टेज पर पहुंची दुल्हन अपने भावी पति को दिव्यांगता का शिकार देख भड़क गई और वापस घर में चली गई।इसके बाद मामला बिगड़ गया और वधू पक्ष के लोग दिव्यांगता की बात छुपाने का आरोप वर पक्ष पर लगाने लगे। मौके पर काफी मान मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी और वधू पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। तत्पश्चात पूरी बारात बैरंग वापस लौट गई क्षेत्र में इस घटना की चर्चा जोरों पर रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)