आजमगढ़: मच्छरदानी गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान राख
By -Youth India Times
Sunday, June 27, 2021
0
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के रानी पोखरा के पास बीती रात शार्ट सर्किट से मच्छरदानी गोदाम मे आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे सभी सामान जल गये। नागरिकों के साथ फायर बिग्रेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बता दें कि रानी की सराय कस्बा निवासी पंकज जायसवाल पुत्र गुरु प्रसाद की रानी पोखरा गली में मच्छरदानी गोदाम है। यहीं पर कर्मचारी सिलाई करते हैं। शनिवार की रात तकरीबन एक बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपट देख लोगांे ने दुकान के मालिक को सूचना दी। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते गोदाम मे रखी हुई मच्छरदानी जल कर राख हो गयी। सूचना पर पहंुची फायरबिग्रेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों ने आग पर काबू पाया। उक्त दुकानदार का करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है।