आजमगढ़: अज्ञात महिला का शव मिला

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़, 22 जून। मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे कंधरापुर थानांतर्गत देवखरी गांव के पास एक महिला का शव संदिग्ध हाल में मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्त की कोशिश की जो समाचार देते समय तक नहीं हो पाई थी।
समाचार के अनुसार सायंकाल लगभग 5 बजे देवखरी गांव के पास फोरलेन हाईवे पर एक 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव दिखा जिस पर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक घनश्याम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर उसे मोर्चरी में रखवा दिया। उप निरीक्षक ने बताया कि उक्त अज्ञात महिला कई दिनों से घूमते हुए देखी जा रही थी और विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी। मृत महिला पीला छींटदार सलवार कमीज पहने है और उसके शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)