आजमगढ़: पुरुषार्थ सिंह बनाये गये गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रहे पुरुषार्थ सिंह को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पुरुषार्थ सिंह आजमगढ़ जनपद के रहने वाले हैं उन्हें गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से आजमगढ़ जनपद के भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
आजमगढ़ भाजयुमो के जिला महामंत्री इस्माइल फारूकी ने पुरुषार्थ सिंह को ढेर सारी मुबारकबाद दी है और कहा है कि पुरुषार्थ सिंह के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)