आजमगढ़: छेड़खानी करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने सिखाया सबक

Youth India Times
By -
0

-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। महाराजगंज एवं रानी की सराय थाने की पुलिस ने लड़कियों से छेड़खानी करने वाले दो मनचले युवकों को कड़ा सबक सिखाया। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
महराजगंज थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के मलहपुरवा ढाला पर मौजूद छेड़खानी के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया राहुल गोस्वामी पुत्र बृजभान स्थानीय निवासी बताया गया है। इसी क्रम में रानी सराय थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह छेड़खानी के मामले में वांछित रूदरी ग्राम निवासी राहुल राजभर अमेरिकन राजभर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए राहुल के खिलाफ मंगलवार को छेड़खानी की शिकार हुई युवती के दादा ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)