विदाई समारोह में अपनी अच्छी छवि व इमानदारी पर सराहे गए सीयर पुलिस चौकी प्रभारी

Youth India Times
By -
0

हल्दी थानाध्यक्ष बने राजकुमार सिंह का विदाई समारोह

रिपोर्ट-अशोक जायसवाल

बलिया। हल्दी थानाध्यक्ष के रूप नई तैनाती के बाद रविवार को सीयर पुलिस चौकी प्रभारी आरके सिंह को एक विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में संघ के पदाधिकारियों के साथ ही नपं अध्यक्ष व नगर की जनता शामिल रही। सम्पन्न हुआ।
एसपी विपिन ताडा द्वारा सीयर पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह को उनकी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा पर उन्हें हल्दी थानाध्यक्ष का प्रभार सौंपे जाने पर नगरवासियों ने रविवार को ऐतिहासिक विदाई दी। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने उनकी कार्यशैली तो व्यापारी नेता प्रशांत कुमार मंटू ने उनके व्यवहार व व्यापारियों की समस्या के प्रति जागरूकता को जमकर सराहा। स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर विदाई करते हुए उनके कार्यकाल और कार्यशैली की जमकर सराहना की। नगरवासियों ने भी कर्तव्य के प्रति उनकी जागरूकता की प्रशंसा की। इस लोगो के सम्मान से अभिभूत चौकी प्रभारी आरके सिंह ने नगरवासियों के सम्मान और प्यार के प्रति आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में नप अध्यक्ष ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उनको विदाई देने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, भाजपा नेता सतीश राव अंजय, अमित जायसवाल, आलोक गुप्ता, पंकज मोदी, राममनोहर गाँधी, किशन वर्मा, विनय वर्मा, ध्रुव वर्मा, भोला भाई, सज्जन आर्य, रितेश कुशवाहा आदि प्रमुख रहे। उधर आरएसएस से जुड़े प्रवीण नारायण गुप्त ने अपने स्मार्ट बाजार में आयोजित एक सादे समारोह में राजकुमार सिंह को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्रम देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर विनय सिंह , आशीष सिंह डीओ, मनीष सिंह मोनू, डाॅ आलोक गिरी, कृष्ण गोलू, गौरव, आलोक कुमार, बबलू, सोनू, विष्णु, गौतम, भोला, चंद्रशेखर मल्ल, अंकुर आदि ने भी मिष्ठान खिलाकर उन्हें विदाई दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)