आजमगढ़ : बड़ागाँव रुद्र चण्डी महायज्ञ में उमड़ा पूरा क्षेत्र चार बजे भोर से लग रही प्रभात फेरी
By -Youth India Times
Sunday, June 27, 2021
0
-रमेश यादव आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बड़ागाँव प्राचीन शिवमंदिर पर चल रही रूद्र चण्डी महायज्ञ में पूरे क्षेत्रवासी चार बजे भोर से महिलाएं ,बच्चे ,नवजवान पुरूष प्रभात फेरी एक सौ आठ बार लगा रहे हैं और हर हर महादेव के नारों के साथ शिवमंदिर पर जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह से शाम तक सैकड़ो लोगों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का सवा लाख निर्माण कार्य चल रहा और शाम को बैदिक मन्त्रों द्वारा प्रयागराज संगम से आये हुए एक्कीस विद्वानों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक रोज कराया जा रहा है और शाम रामकथा का कार्य चल रहा है।